Wednesday 22 February 2017

नैतिकता के प्रतिष्ठाता आचार्य तुलसी ओर अवदान

मेरे जीवन मे गणाधिपति गुरुदेव आचार्य तुलसी तेरापंथ के नवमाचार्य के प्रथम बार दर्शन राणावास चातुर्मास मे किए ! उसके बाद तो बहुत बार दर्शन का लाभ मिला ! गुरुदेव तुलसी के प्रथम दर्शन मे अपनी दादी शोभाग बाई के साथ हुए थे ! जब मे कक्षा 4 मे पढ़ता था ! राणावास चातुर्मास के समय मेरी दादी जो बड़ी धार्मिक प्रवृति की थी ! प्रतिवर्ष चातुर्मास मे 1 से 2 माह गुरुदेव के दर्शन को जाया करती थी ! आज मुझे वह क्षण याद है जब मे गुरुदेव तुलसी के दर्शन कर चरण स्पर्श को लालायित था ! मेरी दादी ने गुरुदेव को कहा ये मेरा पोता है ! गुरुदेव ने मुस्कराते हुए मेरे सर पर आशीर्वाद रूपी हाथ रखा ! गणाधिपति गुरुदेव आचार्य तुलसी के बारे मे जितना लिखे उतना कम होगा ! संक्षिप्त मे जीवन परिचय से अवदान ——
श्री तुलसी ने राजस्थान के चंदेरी (लाडनूं) शहर में प्रसिद्ध खटेड़ परिवार में सन् 1914 में कार्तिक शुक्ल दूज(2 ) को जन्म लिया। माता वंदनाजी ने आप में ऐसे संस्कारों का बीजरोपण किया कि अल्पवय में ही आपके जीवन में अध्यात्म के अंकुर प्रस्फुटित हो गये। आचार्य तुलसी ने 11 वर्ष की उम्र में भागवती दीक्षा स्वीकार कर जैन आगमों का एवं भारतीय दर्शनों का गहन अध्ययन किया। अपने 11 वर्षीय मुनिकाल में 20 हजार पदों को कंठस्थ कर लेना, 16 वर्ष की उम्र में अध्यापन कौशल में पारंगत हो जाना। 22 वर्ष में तेरापंथ जैसे विशाल धर्म संघ के दायित्व की चादर ओढ़कर 61 वर्षों तक उसे बखूबी से निभाई।
लघुता से प्रभुता मिले, प्रभुता से प्रभु दूरी।
चींटी ले शक्कर चली, हाथी के शिर धूरी॥
कवि की इन पंक्तियों का जीवन दर्शन है आचार्य तुलसी का जीवन। लघुता से प्रभुता के पायदानों का स्पर्श करते हुए चिरंतरन विराटता के उत्तुंग चैत्य शिखर का आरोहण कर गणपति से गणाधिपति गुरुदेव तुलसी के रूप में विख्यात नमन उस गण गौरीशंकर को, जिसने गुरुता का विसर्जन कर.वस्तुतः गुरुता के उस गौरव शिखर का आरोहण कर लिया, जहां पद, मद और कद की समस्त सरहदें सिमटकर लघुता से प्रभुता में विलीन हो गईं। सचमुच कितना महान था वह मस्ताना फकीर। जब नेतृत्व की संपूर्ण क्षमताओं के बावजूद अपने उत्तराधिकारी आचार्य महाप्रज्ञ में आचार्य पद संक्रांत कर आचार्य तुलसी ने पद विसर्जन का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
आचार्य तुलसी ने अपने जीवनकाल में कई अवदान दिए। चाहे वे अणुव्रत के हों, प्रेक्षाध्यान हों या ज्ञानशाला के। इन सबको अगर अपने जीवन में व्यक्ति अपना ले तो निश्चय ही उसका जीवन सफल है। आचार्य तुलसी ने नैतिक जागरण के लिए काम किया। उन्होंने मानववाद को अपनाया। उन्होंने न सिर्फ तेरापंथ बल्कि समस्त मानव जाति को नए आयाम दिए। 11 का आंकड़ा आचार्य श्री तुलसी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण रहा। 11 वर्ष की आयु में दीक्षित होकर 22 वर्ष की आयु में वे आचार्य पद पर आसीन हुए। फिर साधु-साध्वी संघ में शिक्षा का स्रोत बनाया। आचार्य महाप्रज्ञ के रूप में उन्हें सहयोगी मिला। बाहर से लेकर अंदर तक का विरोध झेला और शिवशंकर बनकर जहर पीते रहे। आचार्य तुलसी ने भविष्य की नब्ज टटोलते हुए अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात किया। छोटे कदमों से लम्बे डग भरते हुए निरंतर सकारात्मक सोच के साथ गरीब की झोंपड़ी से राष्ट्रपति भवन तक अपनी बात पहुंचाई। आचार्य ने श्रमण श्रेणी की स्थापना की। आत्म कल्याण से जीव कल्याण की बातें कहीं। श्रमण शक्ति का विकास किया।
नेतिकता के बिना कोई धार्मिक नहीं हो सकता। व्यक्ति धार्मिक है पर नैतिक नहीं, यह विरोधाभास है। आचार्य श्री तुलसी एक महान् संत थे। जिन्होनें अणुव्रत आन्दोलन के माध्यम से राष्ट्रीय चरित्र के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण काम किया। आचार्य श्री तुलसी ने पुरे जीवन में इस बात को स्थापित किया की ” धर्म केवल उपासना की नहीं, यह हमारे आचरण की चीज है।” हमें जागरूकता से धर्म के मर्म को जानना चाहिए। हम जानेंगे तो मानेंगे व तभी इसे हम अंगीकार कर सकेंगे। अणुव्रत के नियमो को स्वीकार करने से व्यक्ति का चरित्र एवं मनोबल उच्च बनता है। अणुव्रत में भ्रष्टाचार व राष्ट्रीय समस्याओं का समाधान निहित है।
आज आचार्य श्री तुलसी के व्यक्तित्व, कृतित्व, आयामों व उनके आदर्शों एवं संदेशों को गहराई से समझना चाहिए। आचार्य श्री तुलसी जैसे महान् व्यक्ति सदियों से जन्म लेते हैं। आचार्य तुलसी ने नारी जागृति, जाति प्रथा को समाप्त करने व छुआछूत हटाने के लिए अभियान चलाया तथा सफलता प्राप्त भी की. करूढ़ियों के निवारण हेतु नया मोड़, नैतिकता की स्थापना के लिए अणुव्रत आन्दोलन आनोदालन प्रारम्भ किया !.जिससे लाखों- करोड़ों व्यक्ति जुड़े उन्होंने संकल्प पत्र भरे . आचार्य तुलसी ने . अणुव्रत के नियम हर वर्ग के लिए बनाये , व्यापारी , विधार्थी , राजनेता , शिक्षक , किसान , धार्मिक संत इत्यादी सभी ने अणुव्रतो को स्वीकार किया ! तुलसी के ’निज पर शासन फिर अनुशाासन’ व ’सुधरे व्यक्ति समाज व्यक्ति से, राष्ट्र स्वयं सुधरेगा’ आदि व्यक्ति व्यक्ति के लिए नैतिक उत्थान व मर्यादा का संदेश देने वाले बोध वाक्य निश्चय ही बहुत सारगर्भित है। जैन व भारतीय संस्कृति का पुरे विश्व में प्रचार प्रसार करने का अद्भुत कार्य आचार्य तुलसी ने ही किया .समण श्रेणी बनाकर इनको यातायात की सुविधा प्रदान करके विदेशों में संस्क्रती की रक्षा व प्रचार -प्रसार का जोरदार कार्य शुरू किया जिसको हमेशा -हमेशा के लिए याद किया जायेगा यह इसलिए महत्वपूर्ण बन गया की अन्य जैन साधुओं ने वहां का प्रयोग शुरू नहीं किया . आचार्य तुलसी के इस निर्णय से साधुओं की मर्यादा भी सुरक्षित रही तो जैन धर्म को संसार के केनवास पर उकेरने का कार्य भी किया! आचार्य श्री तुलसी अपने आयामों व अवदानों से हमेशा हमेशा के लिए जिन्दा रहेंगे ! वसुन्धरा के विलक्षण महापुरुष थे आचार्य श्री तुलसी। वे मानवता के मसीहा थे। उनका प्रत्येक कार्य मानव कल्याण से जुड़ा हुआ था।
उनका चिंतन और दृष्टिकोण साम्प्रदायिक संकीर्णताओं से ऊपर था। बिहार की पदयात्रा में किसी व्यक्ति ने उनसे पूछा, ”आप हिन्दू हैं या मुसलमान?” उत्तर में आचार्य श्री तुलसी ने कहा, “”मेरे सिर में चोटी नहीं है, इसलिए मैं हिन्दू नहीं हूं। इस्लाम परम्परा में जन्मा नहीं हूं अतः मुसलमान भी नहीं हूँ। सबसे पहले मैं मानव हूं, उसके बाद एक धार्मिक हूं, फिर एक जैन मुनि हूं, उसके पश्र्चात् तेरापंथ का आचार्य हूं।” राष्ट्रसंघ तुलसी के इसी असाम्प्रदायिक व व्यापक दृष्टिकोण ने उन्हें मानवतावादी धर्माचार्य के रूप में प्रतिष्ठित किया ! संत श्री तुलसी कभी पीछे नहीं मुड़े, कभी रुके नहीं, आगे बढ़ते गये, कारवां बनता गया। संघर्षों के हर चौराहे पर शूलों ने फूल बनकर आपका स्वागत किया। उनके व्यक्तित्व व कर्त्तव्य की गौरव-गाथा आज इतिहास की धरोहर बन गयी है। उनके द्वारा प्रदत्त संदेश प्रकाशपुंज बनकर देश, समाज, राष्ट्र को प्रकाशित करता रहेगा।
लेखक – उत्तम जैन (विद्रोही )
प्रधान संपादक – विद्रोही आवाज़ 

No comments:

Post a Comment