स्वतंत्रता दिवस ओर हमारी स्वतंत्रता का सही अर्थ
Tuesday, 14 August 2018
स्वतंत्रता दिवस ओर हमारी स्वतंत्रता का सही अर्थ- उत्तम जैन ( विद्रोही )
Thursday, 2 August 2018
वाणी पर नियंत्रण रखें
एक बार एक बूढ़े आदमी ने अफवाह फैलाई कि उसके पड़ोस में रहने वाला नौजवान चोर है lयह बात दूर - दूर तक फैल गई आस - पास के लोग उस नौजवान से बचने लगे l नौजवान परेशान हो गया कोई उस पर विश्वास ही नहीं करता था lतभी गाँव में चोरी की एक वारदात हुई और शक उस नौजवान पर गया उसे गिरफ्तार कर लिया गया lलेकिन कुछ दिनों के बाद सबूत के अभाव में वह निर्दोष साबित हो गया l
निर्दोष साबित होने के बाद वह नौजवान चुप नहीं बैठा उसने बूढ़े आदमी पर गलत आरोप लगाने के लिए मुकदमा दायर कर दिया पंचायत में बूढ़े आदमी ने अपने बचाव में सरपंच से कहा l'मैंने जो कुछ कहा था, वह एक टिप्पणी से अधिक कुछ नहीं था किसी को नुकसान पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था l
सरपंच ने बूढ़े आदमी से कहा, 'आप एक कागज के टुकड़े पर वो सब बातें लिखें, जो आपने उस नौजवान के बारे में कहीं थीं, और जाते समय उस कागज के टुकड़े - टुकड़े करके घर के रस्ते पर फ़ेंक दें कल फैसला सुनने के लिए आ जाएँ बूढ़े व्यक्ति ने वैसा ही किय.. अगले दिन सरपंच ने बूढ़े आदमी से कहा कि फैसला सुनने से पहले आप बाहर जाएँ और उन कागज के टुकड़ों को, जो आपने कल बाहर फ़ेंक दिए थे, इकट्ठा कर ले आएं l
बूढ़े आदमी ने कहा मैं ऐसा नहीं कर सकता उन टुकड़ों को तो हवा कहीं से कहीं उड़ा कर ले गई होगी अब वे नहीं मिल सकेंगें मैं कहाँ - कहाँ उन्हें खोजने के लिए जाऊंगा ?
सरपंच ने कहा 'ठीक इसी तरह, एक सरल - सी टिप्पणी भी किसी का मान - सम्मान उस सीमा तक नष्ट कर सकती है, जिसे वह व्यक्ति किसी भी दशा में दोबारा प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो सकता l
इसलिए यदि किसी के बारे में कुछ अच्छा नहीं कह सकते, तो चुप रहें l
वाणी पर हमारा नियंत्रण होना चाहिए, ताकि हम शब्दों के दास न बनें l'
Wednesday, 1 August 2018
सिर्फ एक दिन का ज्योतिषाचार्य - उत्तम विद्रोही
.अटल विहारी बाजपेयी जी के लिए आडवाणी जी योगकारी बने |..वहीँ नरेंद्र मोदी जी के लिए अमित शाह योगकारी बने | ..मोदी जी ,अमित शाह का योग जहाँ भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्प्रेरक बनते योगकारी रहा वहीँ मन मोहन सिंह ,सोनिया गांधी ,राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए कुयोगी बना | ……………………………….योग एक लक्ष्य की और जोड़ता है तो वहीँ दूसरे लक्ष्य से हटाता है | यदि परमात्मा से जुड़ना है तो भौतिक संसार से विमुख होना ही पड़ेगा | ……भौतिक सांसारिक सिद्धियां परमात्मा से विमुख ही करती हैं | …………………..…………………………………………………….मोदी जी का लक्ष्य अपने पांच वर्ष के कार्यकाल को सुगमता से निभाते निभाना है अतः वे अनेक भूमिकाओं को निभाते अपनी सिद्धी पा सकते हैं | …आध्यात्मिक और भौतिक सिद्धियों का योग ही उनका मार्ग सुगम करेगा | …………………………………………………………...सावधान शुभ बृहस्पति गृह राशि बदल रहे हैं विधान सभा चुनाव पाशा पलट भी सकते हैं ………..अभि ,अभी अभी अभिज्ञान शाकुन्तलम पड़ा , अश्रु अभिषेक से मन चंचल हो गया |………………………. कहाँ योगकारी होंगे कहाँ कुयोगी ……………………………………………………………………………ओम शांति शांति शांति
सिर्फ आज का ज्योतिषाचार्य - उत्तम विद्रोही
Thursday, 26 July 2018
गुरु पुर्णिमा ओर गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी - उत्तम जैन ( विद्रोही )
गुरु पुर्णिमा के अवसर पर गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी के चरणों मे कोटिश वंदन
सफलता की और कदम
अशांत मन से बनाया खाना हो माँ का दूध हो जाता है जहर अगर ...
मां का दूध हो जाता है जहर.............
Tuesday, 10 July 2018
प्रज्ञा दिवस - प्रेक्षा प्रणेता आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी का जन्मदिवस -- उत्तम जैन ( विद्रोही )
जैन धर्म के श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के दशमाचार्य आचार्य महाप्रज्ञ एक संत , योगी , आध्यात्मिक , दार्शनिक अधिनायक , लेखक ,वक्ता ओर कवि थे ! जिनकी जिव्हा पर सरस्वती का वास था ! उनकी बहुत सी पुस्तके उनके पूर्ण नाम मुनि नथमल के नाम से प्रकाशित हुई तो बहुत सी पुस्तके आचार्य महाप्रज्ञ के नाम से .....
भौतिकवादी युग में मानसिक तनाव, व्यस्तता व अवसाद आदि के कारण लोगों के व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जीवन को चौपट होते देख आचार्य जी ने साधना की सरल पद्धति ‘प्रेक्षाध्यान’ को प्रचलित किया। इसमें कठोर कर्मकांड, उपवास या शरीर को अत्यधिक कष्ट देने की आवश्यकता नहीं होती। किसी भी अवस्था तथा मत, पंथ या सम्प्रदाय को मानने वाला इसे कर सकता है। अतः लाखों लोगों ने इस विधि से लाभ उठाया।



